नवोदय विद्यालय के शिक्षक की कार से जेवर और रुपये चोरी
आजमगढ़, जुलाई 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मधशिया गांव के सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस -वे पर बने कैंटीन में नाश्ता कर रहे नवोदय विद्यालय के शिक्षक की कार से उचक्कों ने लाखों के जेवर और बीस हजार नगदी पर कर दिया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चंदौली जनपद के सकलडीहा थाना क्षेत्र के उकती बीरमराम गांव निवासी प्रवीण कुमार मिश्र नवोदय विद्यालय में शिक्षक हैं। उनकी तैनाती उत्तराखंड में थी, जहां वह परिवार के साथ रहते थे। उनका स्थानांतरण गाजीपुर जनपद के नवोदय विद्यालय में हो गया है। सोमवार को वह परिवार के साथ गाजीपुर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- कार का शीशा तोड़कर छह लाख रुपये उड़ाए शाम करीब सात बजे वह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 229 पर कैंटीन के पास अपनी कार खड़ी कर नाश्ता करने लगे। उनकी कार के आसपास अन्य लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.