गोंडा, जुलाई 20 -- मनकापुर, संवाददाता। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के मामलों को लेकर सोमवार सुबह जवाहर नवोदय विद्यालय देवरिया मनकापुर के छात्र-छात्राओं का आक्रोश फूट पड़ा। छात्रों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर शांतिपूर्ण धरना शुरू कर भूख हड़ताल की और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग उठाई। इस दौरान उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए सोनम वांगचुक के समर्थन में नारे लगाए। धरने पर बैठे छात्रों का कहना था कि लगातार हो रहे पेपर लीक से मेहनती छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ उनकी आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ...