मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 13 -- पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले में परीक्षा के लिए कुल नौ केंद्र बनाए गए थे, जहां सुबह साढ़े सात बजे से परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने अभिभावकों के साथ समय से पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। इस परीक्षा में पंजीकृत 3298 परीक्षार्थियों में से 1098 ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 2200 उपस्थित रहे। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में परीक्षा केंद्र सभी तहसीलों में बनाए गए, ताकि सभी क्षेत्रों के छात्र परीक्षा में शामिल हो सके। इसमें गांधी इंटर कॉलेज चरथावल, बरला इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर, डीएवी इंटर कॉलेज, इस...