रुद्रपुर, जुलाई 6 -- खटीमा। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। विद्यालय के प्राचार्य पीके पांडे ने बताया कि 15 मार्च को कक्षा सात, आठ, नौ व 11 में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित छात्र नौ जुलाई तक प्रवेश ले सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...