बगहा, जनवरी 29 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय नवोदय विद्यालय की तरह ही छात्रों को अनुशासन के साथ शिक्षा अन्य विद्यालय को भी देनी चाहिए। यहां के बच्चे आज देश-विदेश में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। ट्यूनिंग आफ स्कूल के तहत बच्चों को एक दूसरे के विद्यालय से सीख लेनी चाहिए। उक्त बातें लोरिया विधायक विनय बिहारी ने बुधवार को कही।जवाहर नवोदय विद्यालय में टियूनिंग आफ स्कूल कार्यक्रम के तहत माननीय विधायक विनय बिहारी लौरिया विधान सभा क्षेत्र के नेतृत्व में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मिश्रौली के 50 छात्राओं ने जवाहर नवोदय विद्यालय वृंदावन पश्चिम चम्पारण का भ्रमण किया एवं विद्यालय में सभी संसाधनों से अनुभव लिया। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य हरि लाल ने माननीय विधायक विनय बिहारी एवं सभी अतिथियों का स्वागत किया। विधायक विनय बिहारी ने कहा कि जवाहर नवोदय व...