दरभंगा, अप्रैल 17 -- शेष नारायण झा,केवटी। माध्यमिक विद्यालय पचाढ़ी से दसम वर्ग के छात्र-छात्राअें का जत्था गुरुवार को शिक्षक-शिक्षिकाओं के नेतृत्व मे शैक्षिक परिभ्रमण पर जवाहर नवोदय विद्यालय पचाढ़ी दरभंगा पहुंचा। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य तथा शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। सभी छात्र-छात्राओं ने विद्यालय पुस्तकालय, प्रयोगशाला, भोजनालय, सदन कार्यालय, प्राचार्य कक्ष आदि का भ्रमण किया। प्रचार्य ने सभी को विद्यालय के बारे में जानकारियां देकर उनका मार्गदर्शन किया। यह भी पढ़ें- पांच दिवसीय शैक्षणिक पर्यटन कार्यक्रम संपन्न यह भी पढ़ें- जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों का सीबीएसई 10वीं बोर्ड में बेहतरीन प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...