शामली, दिसम्बर 13 -- कस्बे के बस स्टैंड स्थित राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला, वहीं अभिभावक भी सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर मौजूद रहे। शनिवार को कस्बे में राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज को जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा को लेकर परीक्षा केंद्र बनाया गया। जिसमें इस केंद्र पर कुल 290 परीक्षार्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी, जिसमें से 255 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 35 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई और परीक्षा के दौरान अनुशासन व गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा ...