आरा, मार्च 18 -- -जिले की 80 सीटों के लिए 1707 सौ विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में हुए थे शामिल ​बिहिया। निज संवाददाता पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। विद्यालय प्रबंधन ने सत्र के लिए बहुप्रतीक्षित मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। ​जिले में कुल 80 सीटों पर नामांकन होना है, जिसके लिए 1707 सौ मेधावी विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। ​नामांकन प्रक्रिया : कागजी खानापूरी में न हो देरी ​मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले बच्चों के अभिभावकों को अब नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कागजातों में त्रुटि होने पर नामांकन रद्द किया जा सकता है। ​ये दस्तावेज अनिवार्य: ​कोटि प्रमाणपत्र : जिस आरक्षण श्रेणी में चयन हुआ है, उसका वैध सर्टिफिकेट।...