बेगुसराय, सितम्बर 7 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। प्रवेश के लिए चयन परीक्षा की निर्धारित तिथि 10 अप्रैल 2027 है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कला उत्सव की जानकारी ये जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय बेगूसराय के प्राचार्य चिरदीप शंकर मिश्र ने दी। उन्होंने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बेगूसराय में 08 एवं 09 सितंबर को संकुलस्तरीय कला उत्सव के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कला उत्सव में कुल 21 जवाहर नवोदय विद्यालयों के 209 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। कला...