सराईकेला, सितम्बर 10 -- राजनगर। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सरायकेला-खरसावां में संकुल स्तरीय कला शिक्षा गतिविधियों का सफलता पूर्वक समापन हुआ। दो दिवसीय आयोजन में झारखंड के 21 जवाहर नवोदय विद्यालयों के 203 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कला विधाओं में अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के साथ 30 मार्गरक्षी शिक्षकों ने भी सहभागिता की। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने संगीत, दृश्य कला, मूर्तिकला एवं पारंपरिक कहानी वाचन सहित विभिन्न विधाओं में कला का प्रदर्शन किया। वोकल आर्ट्स 3डी सोलो (स्कल्पचर) में जेएनवी ईस्ट सिंहभूम के प्रेम कुमार मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। प्रमुख परिणामों में वोकल म्यूजिक सोलो में जेएनवी वेस्ट सिंहभूम, वोकल म्यूजिक ग्रुप में जेएनवी खूंटी, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक परकश...