गुमला, सितम्बर 24 -- गुमला। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की ओर से कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट-2027 के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए अलग-अलग ऑनलाइन पोर्टल निर्धारित किए गए हैं। चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को होगी। आवेदन और परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय, गुमला से संपर्क कर सकते हैं। अभिभावकों से समय पर आवेदन कराने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...