नवोदय में 10 सितंबर से सजेगी कला उत्सव की महफिल
मैनपुरी, अगस्त 19 -- नगर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 10 और 11 सितंबर को दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव का आयोजन होगा। इस सांस्कृतिक प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रधानाचार्य राजेश यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में आगरा, अलीगढ़, कानपुर, मेरठ, मुरादाबाद और बरेली मंडल के 23 जिलों के नवोदय छात्र भाग लेंगे। प्रतिभागी नृत्य, गायन और वादन कला में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन में शामिल होने वाले सभी 23 जवाहर नवोदय विद्यालयों को पत्राचार भेजा जा चुका है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के ठहरने, भोजन और सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष समितियों का गठन किया गया है। प्रधानाचार्य ने स्पष्ट किया कि दूर-दराज से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.