संतकबीरनगर, अक्टूबर 4 -- संतकबीरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 09 एवं कक्षा 11 में प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर तक बढ़ा दी गयी है। यह जानकाी प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय श्रीकान्त तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए पोर्टल 01 सितम्बर को लॉन्च किया गया था। अब अंतिम तिथि 15 तक बढ़ गई है। ऑनलाइन आवेदन जमा करने के उम्मीदवार कक्षा 09 के लिंक http://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 एवं कक्षा 11 के लिए लिंक http://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_11 पर जाकर निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 व 11 के आवेदन की तिथि बढ़ी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...