छपरा, अगस्त 1 -- परसा/दरियापुर, एक संवाददाता। देवती स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 में छठी कक्षा में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।अब इच्छुक छात्र-छात्राएं सात अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित थी।विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य देवाशीष सिन्हा ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति के निर्देश पर रजिस्ट्रेशन की रफ्तार अपेक्षाकृत कम होने के कारण आवेदन की तिथि विस्तारित की गई है।शनिवार 31 जुलाई तक देवती नवोदय विद्यालय के लिए छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए कुल 2531 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। यह भी पढ़ें- नवोदय विद्यालय में 7 अगस्त तक आवेदन की तिथि बढ़ी तिथि बढ़ाए जाने के बाद प्रखं...