वाराणसी, मार्च 18 -- पिंडरा। पीएमश्री नवोदय विद्यालय गजोखर की प्रवेश परीक्षा में पिंडरा और बड़ागांव ब्लॉक से आधा दर्जन छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। बेसिक के प्रतियोगी परीक्षाओं के नोडल शिक्षक अजय कुमार ने बताया कि नवोदय विद्यालय की कुल 80 सीटों पर परिषदीय स्कूलों से 15 बच्चे सफल हुए हैं। पिंडरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खालिसपुर के छात्र काशी राजभर और आरुषि पाल का चयन हुआ वहीं बड़ागांव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ठठरा द्वितीय से एक साथ चार छात्र-छात्राओं का चयन होने से खुशी की लहर है। स्कूल के छात्र वीर प्रताप सिंह और विद्यालय की शिक्षामित्र सत्ती कुमारी के पुत्र नमन कुमार भारती, आलोक पटेल और वैभव पटेल का चयन हुआ है। बीईओ पिंडरा अखिलेश यादव और बीईओ बड़ागांव विजय प्रकाश यादव ने इस उपलब्धि पर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। ठठरा...