नैनीताल, मार्च 27 -- भवाली। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मेहरागांव-1 (प्रथम) के पांचवीं कक्षा के छात्र लक्की कुमार पुत्र सुरेश राम का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी के लिए हुआ है। शुक्रवार को विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक विजेंद्र सिंह, शिक्षिका दीप्ति परिहार, बबली एवं नमिता शर्मा ने छात्र लक्की कुमार को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कक्षा 5 उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों को भी विदाई दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...