लखीमपुरखीरी, मार्च 21 -- जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया। 80 सीटों पर चयन की सूची जारी की गई है। इसमें मितौली कस्बे के न्यू मदर मेरी पब्लिक स्कूल के 5 बच्चों आयुष पुत्र सर्वेश कुमार, विशाल शर्मा पुत्र मुनीम, शिवपूजन पुत्र सुदर्शन पाल, अनिकेत पुत्र सुधीर व वीर सिंह पुत्र अमर सिंह का चयन हुआ है। इससे स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल के प्रबंधक सुरेंद्र यादव ने बताया कि बच्चों और स्टाफ की मेहनत एक बार फिर रंग लाई है। बताते चलें कि सुरेंद्र यादव खुद नवोदय चयन परीक्षा की कोचिंग चलाते हैं। इस बार उनके स्कूल के 5 और कोचिंग के 2 बच्चों का चयन हुआ है। पिछले सत्र में भी इस स्कूल के 5 बच्चों का नवोदय में व 2 का अटल आवासीय स्कूल में चयन हुआ था। यह स्कूल लगातार कई सालों से नवोदय चयन परीक्षा में अपनी पह...