फरीदाबाद, अगस्त 8 -- पलवल, धनंजय। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मोठूका में कक्षा छह में प्रवेश के लिए होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी गई है। विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार यादव ने पात्र विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। आवेदन पूरी तरह नि:शुल्क है। विद्यार्थी नवोदय विद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए 11 और 12 अगस्त को सुधार का मौका मिलेगा। इस दौरान लिंग, श्रेणी, ग्रामीण-शहरी क्षेत्र, दिव्यांगता और परीक्षा माध्यम में बदलाव किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- JNVST 2027: कक्षा 6 में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 10 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन यह भी पढ़ें- अररिया: 10 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान...