कन्नौज, मई 8 -- नगर के विशुनगढ़ रोड स्थित एसपीएल आदर्श विद्यालय की छात्रा सोनाक्षी शाक्य ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नई बस्ती भैंनपुरा निवासी सोनाक्षी शाक्य पुत्री सतेंद्र शाक्य ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत, लगन और अथक प्रयास से यह उपलब्धि हासिल की। विद्यालय के प्रबंधक रामपाल सिंह व प्रधानाचार्य दीपक यादव ने छात्रा व उसके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर खुशी जताई तथा कहा कि सोनाक्षी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...