गंगापार, मार्च 19 -- करछना क्षेत्र के एस.आर. मेमोरियल कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में हर्ष और गर्व का माहौल है। विद्यालय के अनुराग ने 145 वीं रैंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं अंकुर कुमार पटेल ने 529वीं, सुमित पटेल ने 608वीं, योगेश नारायण द्विवेदी ने 701वीं तथा मीनाक्षी पटेल ने 886वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रबंधक बीएन पटेल ने सभी सफल छात्रों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...