बस्ती, मार्च 22 -- छावनी। विक्रमजोत ब्लॉक के खतमसराय की होनहार छात्रा खुशी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। खुशी ने परीक्षा में रैंक 57वां प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खुशी ने इस सफलता के लिए किसी भी प्रकार की कोचिंग का सहारा नहीं लिया। उन्होंने अपने शिक्षक पिता के मार्गदर्शन और विद्यालय के शिक्षकों के सहयोग से घर पर ही तैयारी की और सफल हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...