जमुई, अप्रैल 26 -- बरहट, निज संवाददाता जवाहर नवोदय विद्यालय बरहट जमुई के दसवीं कक्षा के छात्र आनंद कुमार की मौत से इलाके में सनसनी है। एक ओर विद्यालय प्रबंधन इसे आत्महत्या बता रहा है वहीं दूसरी ओर मृतक के पिता तारकेश्वर कुमार ने इसे सुनियोजित हत्या करार देते हुए विद्यालय प्रशासन, छात्रावास प्रबंधन और शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बरहट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मृतक के पिता ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 1:10 बजे उन्हें 7061507011 मोबाइल नंबर से उन्हें फोन आया जिसमें कहा गया कि आप तुरंत सदर अस्पताल पहुंचें। जब वे अस्पताल पहुंचे तो अपने बेटे को मृत अवस्था में स्ट्रक्चर पर लेटा पाया । यह भी पढ़ें- छात्र हत्याकांड की साइड स्टोरी : होनहार की हत्या, दोस्तों पर हत्या का आरोप मौके पर मौजूद विद्यालय के कुछ शि...