महाराजगंज, अप्रैल 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय महराजगंज में आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम विजय कुमार व आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ चंदन द्विवेदी ने विद्यार्थियों को आपदा से निपटने के तौर तरीके बताए। आपदा विशेषज्ञ चंदन द्विवेदी ने बताया कि हमारे देश में प्रतिवर्ष दो डिग्री के तापमान में वृद्धि हो रही है। इससे बचने के लिए हमे प्रतिवर्ष पौध लगाने की जरूरत है। प्रभारी प्रधानाचार्य धीरज कुमार, प्रवीण कुमार, भागीरथी पटेल,अरविंद कुमार, डॉ. रंजन कुमार, अनिल मौर्य, शशांक मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...