पाकुड़, जनवरी 1 -- नवोदय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से मोहा मन -नववर्ष की पूर्व संध्या पर नवोदय विद्यालय तेलियापोखर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन... महेशपुर। एक संवाददाता नववर्ष 2026 की पूर्व संध्या में प्रखंड के तेलियापोखर गांव स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय तेलियापोखर पाकुड़-1 में बुधवार शाम को रंगारंग सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के नए प्रिंसिपल इंचार्ज प्रदीप कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ मिलकर केक काटकर किया। सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम की शुरुआत एलिजा ग्रूप के सेलेस्टियल स्टेप्स नृत्य के द्वारा किया गया। सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में नजीरिता किस्कू के द्वारा प्रस्तुत एकल नृत्य को दर्शकों ने काफी सराहा। कार्यक्रम मे...