दरभंगा, मार्च 1 -- केवटी। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय पचाढ़ी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर क्विज व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्विज से हुई। इस दौरान छात्रा पूजा कुमारी ने डॉ. सीवी रमन के जीवन पर प्रकाश डाला। विज्ञान प्रदर्शनी में गोपाल कृष्ण को प्रथम, हिना खानम एवं साहित्य कुशवाहा को द्वितीय तथा अमद हुसैन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। प्राचार्य डॉ. चंद्र सेन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। वहीं दूसरी ओर, 27 दिसंबर 2025 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड (विद्यालय स्तरीय) के परिणाम घोषित किए गए। कुल 14 छात्रों में अंजलि कुमारी, अंशिका आर्य, स्वाति, रानी कुमारी और रिशव कुमार द्वितीय स्तर के लिए चयनित हुए। अंजलि कुमारी को गोल्ड मेडल तथा अंशिका आर्य को सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्राच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.