रुद्रपुर, अप्रैल 4 -- खटीमा। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी योजना के तहत राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, खटीमा के पांच मेधावी विद्यार्थियों का चयन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, देहरादून के लिए हुआ है। यह उपलब्धि विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। योजना के अंतर्गत राज्यभर से कक्षा 11 उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के 50 प्रतिभाशाली छात्रों को चुनकर देहरादून स्थित सेंटर में आवासीय शिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कराना है। चयनित छात्रों में आरती, शशि भट्ट, गर्विंदर सिंह, वंश ठाकुर और दिव्यांशु श्रीवास्तव शामिल हैं। इन्हें अवंती फेलोशिप योजना से जोड़कर एक वर्ष तक जेईई और नीट की सुनियोजित तैयारी कराई जाएगी। साथ ही विशेषज्ञों द्वारा अतिरिक्त कक्षाएं, मार्गदर्शन और संदेह स...