नवोदय के छात्र का इंटरनेशनल अर्थ साइंस ओलम्पियाड के लिए चयन
मुजफ्फरपुर, जून 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नवोदय विद्यालय के छात्र एहतेशाम रिजवी इटली जाएंगे। 12वीं के छात्र एहतेशाम का चयन इंटरनेशनल अर्थ साइंस ओलम्पियाड के लिए हुआ है। पूरे भारत से इसमें चार बच्चे का चयन हुआ है।भारत सरकार के जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से प्रतियोगिता कराई गई थी। अक्टूबर-नवम्बर में टेस्ट हुआ था। इसके बाद अभी ट्रेनिंग कराई गई। प्रभारी प्राचार्य पंकज कुमार ने बताया कि 19वें इंटरनेशनल अर्थ साइस ओलम्पियाड इटली में 20-27 अगस्त तक होना है। 40 देशों के बच्चे इसमें शामिल होंगे। यहां इंटरनेशनल टीम के साथ बच्चे क्षेत्र भ्रमण भी करेंगे। इसके अलावा अर्थ साइंस प्रोजेक्ट भी प्रस्तुत करेंगे। यह भी पढ़ें- नवोदय के छात्र का इंटरनेशनल अर्थ साइंस ओलम्पियाड के लिए चयन प्राचार्य ने कहा कि यह जेएनवी के साथ ही पूरे प्रदेश के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.