गोरखपुर, फरवरी 3 -- पीपीगज/अकटहवा हिटी पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 मुंशी प्रेमचंद नगर जंगल अगही स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार की रात मेस में खराब भोजन को लेकर छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। विद्यालय के सीनियर हॉस्टल शिवालिक अरावली नीलगिरी व उदयगिरि में रहने वाले बडी संख्या में छात्रों ने शाम करीब सात बजे से रात दस बजे तक विद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी तोड़फोड़ और पथराव किया। छात्रों का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से घटिया व गुणवत्ता विहीन भोजन परोसा जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने विद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए जिनमें कुछ आपत्तिजनक नारे भी शामिल थे। सूचना मिलते ही पीपीगंज पुलिस और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद रात ...