बदायूं, अप्रैल 16 -- जवाहर नवोदय विद्यालय सीकरी में कक्षा सात की छात्रा वंशिका मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वंशिका ने कुल 600 में से 597 अंक हासिल कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। वंशिका मिश्रा ग्राम पंचायत हतसा की निवासी हैं और आचार्य सुमित मिश्रा की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के शिक्षकों ने भी वंशिका की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वंशिका का सपना आगे चलकर आईपीएस अधिकारी बनने का है। यह भी पढ़ें- प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया यह भी पढ़ें- सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट की खबर यह भी पढ़ें- संशोधित-जयमाला शिक्षा निकेतन के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं में किया बेहतर प्रदर्शन, प्रियांश कुमार झा बने टॉपर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...