प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 24 -- लक्ष्मणपुर। स्थानीय ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय नारायणपुर के छात्र विशाल वर्मा को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में सफलता मिली है। इस सफलता पर विद्यालय में विशाल को सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने छात्र को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। प्रधान प्रतिनिधि शैलेश कुमार ने छात्र को पठन पाठन सामग्री आदि दिया। इस मौके पर शोभा गुप्ता, जवाहर वर्मा, वेद प्रकाश, संजीव, कुलदीप नागर, मनीष, कुलदीप, अनीता, मनोरमा, रामशिरोमणि आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...