लखीमपुरखीरी, जुलाई 20 -- मितौली। अखिल भारतीय ब्रह्म समाज की ओर से 24 वां मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह लखनऊ के रविंद्रालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय मितौली के शिक्षक व उनकी बेटी को सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक व पूर्व केंद्रीय मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने नवोदय की छात्रा रही अनुष्का व उनके शिक्षक पिता डॉ. अरविंद कुमार पांडे (टीजीटी संगीत) को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अनुष्का को यह सम्मान इंटर में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर मिला। बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रह्म समाज शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को बढ़ावा देकर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...