नवादा, अप्रैल 6 -- नवादा/हिसुआ, हिसं/निसं नवोत्साह साहित्य संगम की नवादा जिला इकाई का प्रथम वार्षिकोत्सव हिसुआ स्थित टीएस कॉलेज में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश पाण्डेय की अध्यक्षता और प्रदेश अध्यक्ष उत्पल भारद्वाज के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत नवादा सदर-2 के एसडीपीओ राहुल कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी पौरुष अग्रवाल, अर्थशास्त्री डॉ.स्वर्गेश कुमार, वरिष्ठ कवयित्री वीणा मिश्रा, युवा कवि ओंकार कश्यप,साहित्य प्रेरणा मंच के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार आर्यन व अंचल इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मंच संचालन नवादा जिला अध्यक्ष नितेश कपूर कर रहे थे। कार्यक्रम के प्रथम चरण में विभिन्न जिले से आए नवोत्साह के सभी कवियों ने जिला वृत्त प्रस्तुत किया। दूसरे चरण में विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों की प...