वाराणसी, अगस्त 23 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर से नवी मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट शनिवार दोपहर उड़ान भरने से पहले तकनीकी खराबी आ गई। इससे विमान को रद्द कर एप्रन पर ग्राउंड करना पड़ा। इससे यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। इंडिगो का विमान 6ई 5302 नवी मुम्बई जाने के लिए शनिवार दोपहर 2.40 बजे पूरी तरह तैयार खड़ा था। इसमें 110 यात्री सवार होने वाले थे। उड़ान से पहले जब इंजीनियरों की टीम ने मानक सुरक्षा और रूटीन तकनीकी जांच की तो एयरक्राफ्ट में कुछ तकनीकी समस्या दिखाई दी। किसी भी संभावित खतरे और यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तुरंत फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया। इससे यात्रियों में असमंजस की स्थिति बन गई। एयरलाइंस प्रबंधन ने स्थिति को संभालते हुए तुरंत प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक प...