बरेली, मार्च 31 -- मुंबई की जगह नवी मुंबई-बरेली फ्लाइट ने उड़ान भरी। पहले दिन फ्लाइट एक मिनट देरी से आई और यहां से दो मिनट विलंब से 2.32 बजे 169 यात्रियों को लेकर नवी मुंबई के लिए वापसी गई। बरेली एयरपोर्ट इंडिगो एवं प्रशासनिक टीम ने नवी मुंबई-बरेली फ्लाइट का स्वागत किया। इस दौरान केक काटकर खुशी जाहिर की। मुंबई एयरपोर्ट पर अधिक ट्रैफिक के चलते इंडिगो ने अपनी कई फ्लाइट को नवी मुंबई एयरपोर्ट शिफ्ट कराया है। जिसमें मुंबई-बरेली की फ्लाइट भी है। 30 मार्च से नवी मुंबई-बरेली फ्लाइट का संचालन शुरू हो गया। सोमवार को पहले दिन नवी मुंबई-बरेली फ्लाइट 1.36 बजे पहुंची। एक मिनट विलंब से आई। इसमें बरेली आने वाले 136 यात्री थे। यहां से 2.32 बजे दो मिनट देरी से 169 यात्रियों को लेकर नवी मुंबई को उड़ान भरी। बरेली एयरपोर्ट पर इंडिगो के अधिकारियों और एयरपोर्ट ...