नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- भारतीय मूल की अंतरराष्ट्रीय न्यायविद नवनेथम 'नवी' पिल्लै को शांति प्रयासों के लिए दिया जा रहा नोबेल तमाम भारतवंशियों के लिए खुशी और गौरव का क्षण है। न्यायविद नवी को बड़े-बड़े शांति व सेवा कार्यों को संपन्न करते देखा गया है, पर उनकी एक खासियत है कि वह आत्मप्रचार से सदा दूर रही हैं। नोबेल समिति के मुताबिक, नवी को युद्ध अपराधों, मानवता के विरुद्ध हुए अपराधों और नरसंहार के दोषियों के साथ न्याय करने की वजह से सम्मानित किया गया है। इस नोबेल सम्मान से केवल शांति-सेनानियों को ही नहीं, दुनिया भर के न्यायविदों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। साल 1941 में डरबन, दक्षिण अफ्रीका में जन्मी नवी दक्षिण अफ्रीका के उच्च न्यायालय, अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायाधिकरण और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में सेवा दे चुकी हैं। व...