अलीगढ़, अगस्त 2 -- अलीगढ़। मैरिस रोड स्थित एक होटल में भारत विकास परिषद सेवा शाखा अलीगढ़ द्वारा सत्र 2026-27 के लिए मनोनीत अध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी, सचिव राज कुमार सक्सेना, कोषाध्यक्ष जगमोहन शर्मा, शाखा गतिविधि संयोजक, सेवा वीके गुप्ता, संपर्क एनपी सिंह संस्कार, अलका अग्रवाल, पर्यावरण ईश्वर चंद्र शर्मा, महिला सहभागिता साधना वार्ष्णेय को दायित्व ग्रहण करा नवीन एवं अन्य सदस्यों को दीक्षा प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय, वित्त सचिव प्रदीप रंजन शर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र वार्ष्णेय और संजीव वार्ष्णेय वैभव ने परिषद के पंचसूत्र संपर्क, सहयोग, सेवा, संस्कार, समर्पण को आत्मसात करते हुए समाजहित में कार्य करने का आव्हान किया। प्रांतीय गतिविधि संयोजक महिला सहभागिता नीलम शर्मा, सेवा संयोजिका सुशीला सिंह, जिला समन...