मुरादाबाद, दिसम्बर 23 -- मुरादाबाद। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों को अगले सत्र से ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करना अनिवार्य होगा। शिक्षकों को हाजिरी दर्ज करने के लिए विद्यालय प्रारंभ होने के समय से एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस अवधि के बाद सिस्टम खुद लॉक हो जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक व एडी बेसिक बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि शासन से ऐसा आदेश आया हुआ है। जिन विद्यालयों में नेटवर्क की समस्या के कारण ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में कठिनाई होगी, वहां ऑफलाइन मोड में हाजिरी दर्ज की जाएगी। नेटवर्क उपलब्ध होते ही यह जानकारी ऑनलाइन डिजिटल प्रणाली से स्वतः सिंक हो जाएगी। यदि कोई प्रधानाध्यापक उपस्थिति दर्ज कराने में असमर्थता व्यक्त करता है तो उनसे चार्ज लेकर अन्य शिक्षक को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडे ने ...