मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- मुरादाबाद। जिले में सीबीएसई स्कूलों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से पढ़ाई कराए जाने को लेकर लंबे समय से चली आ रही शिक्षकों की मांग अब जमीन पर उतरती दिख रही है। नवीन शैक्षिक सत्र को ध्यान में रखते हुए विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले के अधिकांश सीबीएसई स्कूलों से वर्तमान में पढ़ाई जा रही पुस्तकों की सूची मंगाई जा चुकी हैं। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक आयोजित कर स्पष्ट निर्देश भी जारी किए गए हैं कि आगामी सत्र में एनसीईआरटी पुस्तकों को प्राथमिकता दी जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि विभाग लगातार प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं से संपर्क में है। प्रयास किया जा रहा है कि मांग के अनुरूप एनसीईआरटी की किताबें बाजार में उपलब्ध रहें। ।"

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...