मैनपुरी, अप्रैल 7 -- उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने ब्लॉक अध्यक्ष रामखिलाड़ी यादव के नेतृत्व में बीईओ सुनील कुमार दुबे से मुलाकात की। संघ ने नवीन शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से शुरू होने के बावजूद विद्यालयों में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों की अनुपलब्धता का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। जिला संयोजक अभय चौधरी ने कहा कि सत्र के पहले ही दिन से पुस्तक वितरण एक सकारात्मक पहल होती है। उन्होंने मांग की कि वर्तमान छात्र संख्या के आधार पर सभी बच्चों को पुस्तकों का पूरा सेट उपलब्ध कराया जाए। ब्लॉक अध्यक्ष रामखिलाड़ी यादव ने बीआरसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनपद स्तर पर आपूर्ति समय से होने के बाद भी बीआरसी से वितरण में देरी होती है, जिससे छात्रों का शैक्षिक नुकसान होना स्वाभाविक है। उपाध्यक्ष रंजीत सिंह ने पिछली कमियों क...