औरैया, अप्रैल 1 -- अजीतमल। कस्बा स्थित आरएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में नए शैक्षिक सत्र के शुभारंभ पर विद्यार्थियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। विद्यालय को गुब्बारों से सजाया गया और छात्रों का तिलक, आरती व पुष्प भेंट कर अभिनंदन किया गया। प्रबंधक शिव महेश दुबे ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है। प्रधानाचार्या मंजू ने कहा कि इससे बच्चों को नियमित विद्यालय आने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...