मथुरा, अप्रैल 1 -- मथुरा, नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 की शुरुआत बुधवार से हो जाएगी। इसके लिए शिक्षण संस्थानों में कहीं बच्चों के वैलकम तो कहीं हवन व पूजन के साथ सत्रारंभ करने की प्लानिंग की गयी। नवीन सत्र के साथ नई कक्षाओं में प्रवेश लेकर बच्चों में खासा उल्सास है। बच्चों ने अपने बैग तैयार कर लिए हैं। नई ड्रेसें भी खरीद ली हैं। पाठ्य सामिग्री भी संजोनी शुरु कर दी है। बेसिक शिक्षा नवीन सत्र के पहले दिन ब्लाक स्तर पर रैली निकाल कर स्कूल चलो अभियान का आगाज करेगा। जनपद में एक अप्रेल का दिन बच्चों के लिए नये उत्साह और उमंग का दिन होगा। नवीन कक्षाओं को लेकर बच्चों में भारी उत्साह। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, बेसिक शिक्षा विभाग, सीबीएसई और आईसीएसई के विद्यालयों में नवीन सत्र की तैयारियां मंगलवार को दिनभर चलीं। हालांकि, जनपद में माध्यमिक शि...