मेरठ, अप्रैल 1 -- दौराला समौली मार्ग स्थित बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को हिंदू नव वर्ष और नवीन शिक्षण सत्र हवन पूजन के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य सतपाल सिंह वर्मा ने बताया कि कालेज परिसर में हिंदू नव वर्ष पर हवन पूजन का आयोजन कराया गया। हवन पूजन में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लेकर आहुति थी। कार्यक्रम में सुनीता वर्मा, विनोद वर्मा, दीपक सैनी, पूनम बंसल, अर्पणा, ईशा शर्मा अंजूलता, शैली आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...