मैनपुरी, दिसम्बर 23 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित तीन दिवसीय सामाजिक विज्ञान एवं अध्ययन आधारित प्रशिक्षण के दूसरे दिन शिक्षकों को शिक्षा की विभिन्न आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान भूगोल, इतिहास एवं समाजशास्त्र जैसे विषयों को नवीन शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से पढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रशिक्षक ने बताया कि शिक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों के क्रियाकलापों को समझना भी अत्यंत आवश्यक है, जिससे उनकी रुचि और समझ को बेहतर बनाया जा सके। इस मौके पर डायट प्राचार्य मनमोहन शर्मा, सतेंद्र कुमार, अशोक कुमार, विनय यादव, कमल पांडेय, मनोज कश्यप, अमित चौहान, जीतपाल, श्वेतांक, वीरेंद्र सिंह, अभय गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...