शामली, मार्च 15 -- शामली। शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी एक व्यापारी ने नवीन मंडी स्थल में कारोबार करने के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। उन्होंने मंडी समिति के कुछ कर्मचारियों पर अनियमितताओं के भी आरोप लगाए हैं और पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। मोहल्ला पंसारियान निवासी मोबीन शाह, मोहसिन शाह ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि नवीन मंडी स्थल में अतिक्रमण हटाने के नाम पर की गई कार्रवाई गलत तथ्यों के आधार पर की गई है। कि जिस दुकान को लेकर विवाद बताया जा रहा है, उस पर टाइल अभय प्रताप के नाम की लगी है, जबकि बोर्ड पर इमरान फुरकान का नाम लिखा हुआ है। इस संबंध में उनके पास सभी प्रमाण मौजूद हैं, जिन्हें उन्होंने मंडी समिति के अधिकारियों को भी उपलब्ध करा दिया है। वह वर्तमान में अस...