मुजफ्फर नगर, मई 8 -- मुजफ्फरनगर नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन मंडी स्थल में बुधवार देर रात गेट नंबर 5 के पास दोने-पत्तल, पल्ली और तिरपाल आदि के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। जेसीबी मशीन से गोदाम की दीवार तोड़कर दमकल विभाग की टीम आग बुझाने के लिए भीतर पहुंची। लगभग आठ घंटे में दमकल विभाग की सात दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग में लाखों का नुकसान हुआ है।

गोदाम में आग लगने का समय नवीन मंडी स्थल में शुभम गुप्ता का दोने पत्तल, पल्ली व तिरपाल गोदाम है। बुधवार देर रात लगभग 2 बजे गोदाम में आग लग गयी। गोदाम बंद होने के कारण आग ने भयंकर रुप धारण कर दिया। आग की लपटें गोदाम से बाहर आते देखकर रात्रि में लोगों ने मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी। गोदाम में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामान भरा...