कौशाम्बी, दिसम्बर 16 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेलरहा पश्चिम का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता व मरीजों के मुहैया कराये जा रहे इलाज का जायजा लेते हुए जरूरी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सक डॉ. हर्ष किरन से प्रतिदिन ओपीडी, दवाओं की उपलब्धता एवं स्टॉफ की उपलब्धता आदि की जानकारी प्राप्त किया। इसके बाद निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाय। अस्पताल एवं परिसर की बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित बनाएं रखते हुए उपचार कराने आने वाले मरीजों के साथ बात ब्यवहार भी अच्छा किया जाय। आयुष्मान आरोग्य मन्दिर के निरीक्षण के दौरान सीएचओ से उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.