बिजनौर, अप्रैल 7 -- चांदपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस और नवीन प्रवेश वाले बच्चों को तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. मुदित वैश्य दन्त चिकित्सक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य नवनीत कुमार मुख्य अतिथि तथा नवीन प्रवेश के भैया-बहिनों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पार्चन कर किया गया। प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि डॉ. मुदित वैश्य को स्मृति चिन्ह व धार्मिक ग्रन्थ गीता भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में कहा कि हमें विश्व स्वास्थ्य दिवस पर संकल्प लेकर तीन प्रकार से अपने को स्वस्थ रखना चाहिए एक शारीरिक दूसरा मानसिक और तीसरा सामाजिक।उन्होंने तीनों प्रकार से विस्तार पूर्वक समझाकर भैया-बहिनों को...