आगरा, अप्रैल 13 -- तीर्थ नगरी में स्थित एसटीडीएम इंटर कालेज में विद्यार्थियों से अगली कक्षा में नवीन प्रवेश पर 50 रुपए लिए जाने से अभिभावक व विद्यार्थियों ने आपत्ति दर्ज की है। अभिभावकों ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं पहले से ही विद्यालय में अध्ययनरत हैं। कालेज उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश के नाम पर 50 रुपए का शुल्क ले रहा है। अभिभावक हरीश कुमार, नरेश कुमार ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे छात्रों और अभिभावकों के साथ आर्थिक शोषण बताया। नगर पालिका सभासद नितेश रिंकू पचौरी और पवनेश सक्सेना, विजय गोस्वामी, मुनीश चौधरी, जयपाल कश्यप ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज नगर पालिका द्वारा संचालित है, ऐसे में अगर छात्रों से इस प्रकार की वसूली की जा रही है तो यह निंदनीय है। यह भी पढ़ें- निजी स्कूलों की कमीशनखोरी पर छात्र सभा ने हल्ला बोल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.