गौरीगंज, अप्रैल 10 -- भादर। ब्लॉक के रामगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर के अल्पी तिवारी का पुरवा गांव निवासी दृगराज तिवारी ने एसडीएम अमेठी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने नवीन परती भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। जबकि संबंधित भूमि को खाली कराने के लिए पूर्व में बेदखली का आदेश भी जारी किया जा चुका है। शिकायतकर्ता के अनुसार, बेदखली आदेश के बावजूद आरोपी द्वारा उसी भूमि पर शौचालय का निर्माण कर लिया गया है। जिससे निकलने वाला गंदा पानी लगातार उनके दरवाजे के सामने बह रहा है। इससे आसपास गंदगी फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने एसडीएम से कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.