प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सोरांव तहसील के एक ही गांव में सरकारी जमीन पर बड़े कब्जे की शिकायत डीएम मनीष कुमार वर्मा के सामने आई है। डीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सोरांव से बात की। बात स्पष्ट न होने पर उन्होंने पूरी रिपोर्ट तलब की है। साथ ही इसकी गंभीरता से जांच कराने का निर्देश दिया है।बुधवार को डीएम कार्यालय में जनता दर्शन में सोरांव तहसील के दहियावां गांव में गाटा संख्या 1023, गाटा संख्या 1024 पर अवैध कब्जे की शिकायत आई। पहली शिकायत पर डीएम ने इसकी जांच के लिए कहा। अभी दो से तीन फरियादी की ही बात सुनी गई थी कि एक अन्य फरियादी ने इसी गांव में गाटा संख्या 1026 पर अवैध कब्जे की बात कही। इसके कुछ ही देर बाद एक अन्य फरियादी ने गाटा संख्या 1028 पर कब्जे की बात कही। सभी फरियादियों का कहना था कि यह नवीन ...